अन्नपूर्णा मंदिर में की मूर्ति की स्थापना

देवप्रयाग: तीर्थ नगरी देवप्रयाग के निकट तुणगी गांव में ऐतिहासिक अन्नपूर्णा देवी मंदिर में विधि-विधान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 05:41 PM (IST)
अन्नपूर्णा मंदिर में की मूर्ति की स्थापना
अन्नपूर्णा मंदिर में की मूर्ति की स्थापना

देवप्रयाग: तीर्थ नगरी देवप्रयाग के निकट तुणगी गांव में ऐतिहासिक अन्नपूर्णा देवी मंदिर में विधि-विधान से मूर्ति स्थापना की गई। ग्रामीणों की उपस्थिति में योगाचार्य भास्कर जोशी ने मूर्ति को स्थापित किया। ऐतिहासिक अन्नपूर्णा मेले की वर्ष 1978 में शुरूआत हुई थी। प्रसिद्ध विद्वान स्व. आचार्य चक्रधर जोशी एवं समाज सेवी भारती ¨सह द्वारा पशुबलि प्रथा को रोकने के लिए यहां मेला शुरू किया गया था, लेकिन उस समय मूर्ति स्थापना नहीं हो पाई थी। पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी की ओर से मंदिर निर्माण को दो लाख की राशि दिए जाने के बाद तुणगी गांव में मंदिर का निर्माण किया गया। मंगलवार को चैत्र व नव संवत्सर की शुरूआत के अवसर पर यहां विधि-विधान से अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर मुकेश पांडे, प्रधान कविता कैंतुरा, विनोद ¨सह, अर्जुन ¨सह, भजन ¨सह, रघुनाथ ¨सह, मंगल ¨सह, संजय कोटियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी