चंबा-मसूरी मार्ग नौ दिन से बंद, लंबा हुआ सफर

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: चंबा-मसूरी मोटर मार्ग नौ दिन बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है। यह

By Edited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 06:50 PM (IST)
चंबा-मसूरी मार्ग नौ दिन  से बंद, लंबा हुआ सफर
चंबा-मसूरी मार्ग नौ दिन से बंद, लंबा हुआ सफर

संवाद सहयोगी, नई टिहरी:

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग नौ दिन बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है। यह मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण बंद है। सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। उधर चमोली जिले में औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। यहां बर्फ के ऊपर पाला जमने से वाहन लगातार रपट रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

टिहरी में चम्बा- मसूरी फलपट्टी क्षेत्र में सात जनवरी को हुए भारी हिमपात ने यहां के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बर्फबारी के कारण यह मार्ग बंद हो गया था जो रविवार को नौ दिन बाद भी नहीं खुल पाया है। मार्ग बंद होने से मजबूरी में लोगों को देहरादून होकर मसूरी पहुंचना पड़ रहा है। इस मार्ग पर धनोल्टी, कद्दूखाल, काणाताल आदि जगहों पर अभी भी काफी मात्रा में बर्फ जमी हुई है, इस कारण मार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है। हालांकि मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

जोशीमठ: भले ही बर्फबारी के बाद विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हो। परंतु दक्षिणमुखी ढलानों के कारण विश्व में विख्यात है। इन दिनों औली की ढलान पर बर्फ जमी होने के कारण यहां देशी विदेशी पर्यटक लगातार आ रहे हैं। औली जाने के लिए वैसे तो जोशीमठ औली रज्जुमार्ग भी है। परंतु अधिकतर यात्री अपने वाहनों से ही औली जाना पसंद करते हैं। परंतु इन दिनों जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। असल में हालिया बर्फबारी के बाद इस सड़क पर बर्फ के ऊपर लगातार पाला जम रहा है।

chat bot
आपका साथी