संगीता देवी समेत छह ने लिए नाम वापस

रुद्रप्रयाग: जिले में नगर निकाय चुनाव में नामवापसी के दिन नगर पालिका रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष पद पर ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 11:44 PM (IST)
संगीता देवी समेत छह ने लिए नाम वापस
संगीता देवी समेत छह ने लिए नाम वापस

रुद्रप्रयाग: जिले में नगर निकाय चुनाव में नामवापसी के दिन नगर पालिका रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष पद पर एक, जबकि चारों निकाय में वार्ड सदस्य पद से पांच प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया।

शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 77 नामांकन में से दो नामांकन रद होने से 75 नामांकन शेष रह गए थे। शनिवार को चुनाव में नाम वापसी का दिन था। सुबह से सभी प्रत्याशियों में नामवापसी को लेकर चर्चा चल रही थी। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष पद पर भाजपा की बागी प्रत्याशी संगीता देवी ने अपना नाम वापस लिया है, जबकि सदस्य के लिए वार्ड नंबर 6 से राजेंद्र ¨सह ने नाम वापस लिया है। इसी प्रकार नगर पंचायत तिलवाड़ा वार्ड नंबर एक से ह¨रद्र ¨सह, अगस्त्यमुनि वार्ड नंबर सात से जगदंबा प्रसाद व हिमांशु भट एवं ऊखीमठ वार्ड नंबर 3 से विकास ¨सह समेत कुल पांच वार्ड सदस्यों ने अपना नाम वापस लिया है। (संस)

chat bot
आपका साथी