अंगद-रावण संवाद रहा आकर्षण का केंद्र

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के अपर बाजार गणेश मंदिर परिसर में चल रही रामलीला के नवें दिन रावण्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:13 AM (IST)
अंगद-रावण संवाद  रहा आकर्षण का केंद्र
अंगद-रावण संवाद रहा आकर्षण का केंद्र

रुद्रप्रयाग: नगर क्षेत्र के अपर बाजार गणेश मंदिर परिसर में चल रही रामलीला के नवें दिन रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। लीला श्रीराम लक्ष्मण के साथ वानर सेना ने लंका में प्रवेश करने तक दिखाई गई। रामलीला देखने के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

अपर बाजार में चल रही रामलीला में कलाकारों के अच्छे अभिनय देखने के लिए दूर दूर से दर्शक पहुंच रहे हैं। नवें दिन रामलीला का शुभारंभ हनुमान के लंका लौटने से हुआ। जामवंत की सलाह पर युद्ध से पूर्व बाली पुत्र अंगद को दूत बनाकर लंका भेजा जाता है। पहले वह रावण को समझाते हैं। इसके बाद राम सेना लंका युद्ध के लिए समुद्र पर सेतु बांधने की तैयारी करती है। इसके बाद नल और नील समेत पूरी वानर सेना समुद्र मे पत्थरों का पुल तैयार कर श्रीराम-लक्ष्मण के साथ वानर सेना लंका में प्रवेश करती है। इस मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, बदरी भट्ट, अशोक चौधरी, जितेंद्र खन्ना, दीपांशु भट्ट, वैभव नौटियाल, दीपक नौटियाल, अशोक नौटियाल, श्याम लाल सुंदरियाल मौजूद थे। (संस)

chat bot
आपका साथी