अभिमन्यु के वीरगति पर दर्शकों की आंखें हुई नम

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग ब्लॉक जखोली के दूरस्थ क्षेत्र स्यूंर बांगर में चल रहे पांडव लीला में च

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:15 AM (IST)
अभिमन्यु के वीरगति पर  दर्शकों की आंखें हुई नम
अभिमन्यु के वीरगति पर दर्शकों की आंखें हुई नम

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: ब्लॉक जखोली के दूरस्थ क्षेत्र स्यूंर बांगर में चल रहे पांडव लीला में चक्रव्यूह का भावपूर्ण मंचन किया। चक्रव्यूह के अंत में अभिमन्यु के वध होने पर वहां उपस्थित दर्शकों की आंखों से आंसू छलक उठे।

स्यूंर बांगर में चल रहे पांडव लीला को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा जा रहा है। कौरव पांडवों को परास्त करने के लिए चक्रव्यूह की रचना करते हैं। चक्रव्यूह भेदने के लिए कौरव दल ढ़ोल नगाड़ों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे, जहां पर कौरवों की ओर से पांडव दल ने चक्रव्यूह भेदन का न्यौता भेजा, तथा अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु कौरवों से युद्ध करने के लिए मैदान में उतरता है। अभिमन्यु प्रथम द्वार खड़े जयद्रथ को मर्छित कर व्यूह के प्रवेश करते हैं। जिसके बाद अभिमन्यु अकेले ही चक्रव्यूह के अंदर युद्ध करता है, एक के बाद एक द्वार तोड़ने में वह सफल हो जाता है। जैसे ही छटवें द्वार तोड़ने के बाद वह सातवें द्वार पर पहुंचता है, तो शंकुनी अपनी कूटनीतिक चालों से दुर्योधन बदला लेने के लिए समझाते हैं। तथा अभिमन्यु से अस्त्र-शस्त्र छीनकर कौरव दल छल कपट से अभिमन्यु का वध कर देते हैं। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने ग्रामीणों से आपसी सहयोग सृजित कर क्षेत्र के विकास में आगे आने का आह्वान किया है। इस अवसर प्रमुख प्रदीप थपलियाल व जिपंस रेखा बुटोला चौहान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र बुटोला ने विधायक से राजकीय उमावि स्यूर बांगर का इंटर कालेज में उच्चीकरण करने की मांग की है। इस अवसर नरेंद्र सिंह नेगी,कनिष्ठ उप प्रमुख कविन्द्र सिंह सिधवाल,भूपेंद्र भंडारी, प्रधान दीपक भंडारी,शीशपाल मौर्य आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी