स्वतंत्रता दिवस पर हों कार्यालय प्रकाशमान

रुद्रप्रयाग: स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने की तैयारी की बैठक में 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Aug 2018 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 04 Aug 2018 10:47 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर हों कार्यालय प्रकाशमान
स्वतंत्रता दिवस पर हों कार्यालय प्रकाशमान

रुद्रप्रयाग: स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने की तैयारी की बैठक में 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि को सभी सरकारी भवनों को प्रकाशमान कराने के निर्देश दिए गए।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि समस्त कार्यालयध्यक्ष के साथ ही जिला कार्यालय में ध्वाजारोहण किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह छह बजे जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। बैठक में ब्लाक प्रमुख अगस्त्यमुनि जगमोहन ¨सह रौथाण, अपर जिलाधिकारी गिरीश चन्द गुणवत, उपजिलाधिकारी सदर देवानन्द, उपजिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, जिला विकास अधिकारी एएस गुंज्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। (संस)

chat bot
आपका साथी