जिले के प्रवासियों को दी स्वरोजगार की जानकारी

न्याय पंचायत कंडाली डांगी जाखाल व फाटा में प्रवासियों को आजीविका से जुड़ी जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
जिले के प्रवासियों को दी  स्वरोजगार की जानकारी
जिले के प्रवासियों को दी स्वरोजगार की जानकारी

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: न्याय पंचायत कंडाली, डांगी जाखाल व फाटा में प्रवासियों को आजीविका संवर्धन व स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जिसमें कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्यान, उद्योग समेत कई विभागों ने अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर प्रवासियों को प्रोत्साहित किया।

जखोली ब्लॉक के न्याय पंचायत कंडाली में आयोजित कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कोविड-19 के कारण जो प्रवासी स्थानीय स्तर पर अपनी आजीविका संवर्धन व स्वरोजगार के माध्यम से अपने आजीविका का संवर्धन करना चाहते हैं, उन्हें उनकी इच्छानुसार स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कंडाली में 513 एवं डांगी जाखाल के 255 प्रवासियों ने रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया। शिविर में कनिष्ठ उप प्रमुख कवीन्द्र सिंह सिधवाल, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भंडारी, ओमप्रकाश बहुगुणा, क्षेपंस कंडाली निर्मला बहुगुणा, क्षेपंस कुमड़ी सत्येंद्र कंडारी, क्षेपंस तेला अंजू पंवार, प्रधान कंडाली पूजा देवी समेत कई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रवासी मौजूद थे।

वहीं ऊखीमठ के राइंका फाटा में आयोजित शिविर में खंड विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र ने बताया कि जिले के विकास से संबंधित सभी विभागों की ओर से प्रवासियों को रोजगार देने की कार्य योजनाएं तैयार की जा रही है। प्रवासियों को जो भी कार्य करना है, उसके लिए दृढ़ निश्चय कर लें। जिससे पहाड़ में ही स्थानीय लोगों को स्वरोजगार जा सके। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्वेता पांडे, च्येष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, कनिष्ठ प्रमुख उपकविता नौटियाल, जिपंस बबीता सजवाण समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व प्रवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी