पेड़ से गिर कर महिला की मौत

रुद्रप्रयाग जखोली विकास खंड की एक महिला की चारा पत्ती काटते समय पेड़ से नीचे गिरने से दर्दना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 06:04 PM (IST)
पेड़ से गिर कर महिला की मौत
पेड़ से गिर कर महिला की मौत

रुद्रप्रयाग: जखोली विकास खंड की एक महिला की चारा पत्ती काटते समय पेड़ से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई है।

रविवार को विकास खंड की धारकोट ग्राम सभा निवासी 27 वर्षीय संतोषी देवी पत्नी उदय प्रकाश घास काटने गांव के पास जंगल में गई थी। इस बीच वह चारा पत्ती लेने एक पेड़ पर चढ़ गई। अचानक पेड़ से उसका पांव फिसल गया और वह 20 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे गिर गई। जिससे महिला को गंभीर चोट आई। आसपास के ग्रामीणों ने महिला को जिला अस्पताल ले जाने के लिए निजी वाहन में बैठाया। जिला चिकित्सालय ले जाते लाया जा रहा था, इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गई है, उसके तीन छोटे बच्चे हैं।

chat bot
आपका साथी