रुद्रप्रयाग में बना शवदाह गृह, जल्द शुरू होंगे दाह संस्कार

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नगर पालिका रुद्रप्रयाग में शव दाह गृह का निर्माण होने से अब दाह संस्कार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 10:33 PM (IST)
रुद्रप्रयाग में बना शवदाह गृह, जल्द शुरू होंगे दाह संस्कार
रुद्रप्रयाग में बना शवदाह गृह, जल्द शुरू होंगे दाह संस्कार

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नगर पालिका रुद्रप्रयाग में शव दाह गृह का निर्माण होने से अब दाह संस्कार की समस्या दूर हो जाएगी। नमामि गंगे योजना के तहत शहर में शव दाह गृह के साथ ही नवनिर्मित घाट का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। शीघ्र ही यहां पर शव दाह का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

केदारनाथ आपदा के दौरान नदियों में आए शल्ट से नगर रुद्रप्रयाग के सभी घाट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने पर्यटकों को शव दाह संस्कार में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। नमामि गंगे योजना के तहत अलकनंदा और मंदाकनी के किनारे घाटों का निर्माण किया गया है। जिला मुख्यालय से सटे अधिकांश गांवों के लोग यहां शव दाह संस्कार करते हैं। इसके साथ ही यहां पर शव यात्रा में पहूंचे लोगों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण भी किया गया। जहां पर धूप व बारिश के समय बचा जा सके। नगर में शव दाह गृह का निर्माण होने से अब नगर के साथ ही जिले के अनेक गांवों की समस्याएं दूर हो जाएगी। जिससे दाह संस्कार भी बेहतर तरीके से हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी