बूथ को मजबूत करने का लिया संकल्प

जखोली : भाजपा मंडल जखोली की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Apr 2018 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 11 Apr 2018 06:22 PM (IST)
बूथ को मजबूत करने  का लिया संकल्प
बूथ को मजबूत करने का लिया संकल्प

जखोली : भाजपा मंडल जखोली की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी को मजबूती के साथ ही आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

मयाली में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी ओपी बहुगुणा ने कहा कि पार्टी संगठन बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं की बदौलत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के हितों को लेकर संगठन के सम्मुख बात रखी जाएगी। कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथ व शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल के तीन बूथों को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता की समस्या को भी संगठन व सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। इस अवसर पर युवा अनिल सेमवाल के पार्टी में शामिल होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुंदर ¨सह रावत, संपूर्णानंद सेमवाल, महामंत्री मेहरवान रावत, राजेंद्र पंवार, रंजीत राणा, रमेश लाल, अर्जुन नेगी, दिनेश पंवार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (संसू)

chat bot
आपका साथी