624 ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग: रविवार को 624 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जबकि

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 07:06 PM (IST)
624 ने किए बाबा  केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग: रविवार को 624 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जबकि सोनप्रयाग से 105 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।

बरसात के बाद यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। रविवार को पूरे दिनभर 624 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इनमें 346 पुरुष, 240 महिलाएं व 38 बच्चे शामिल थे। कपाट खुलने से अब तक कुल 306597 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि सोनप्रयाग से 105 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।

chat bot
आपका साथी