मौसम ने खोली ऊर्जा निगम की तैयारियों की पोल

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा शुरू होने के ठीक तीन दिन पहले ऊर्जा निगम की तैयारियों की प

By Edited By: Publish:Thu, 05 May 2016 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 05:41 PM (IST)
मौसम ने खोली ऊर्जा निगम  की तैयारियों की पोल

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा शुरू होने के ठीक तीन दिन पहले ऊर्जा निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। गुरुवार को लोगों को छह घंटे विद्युत कटौती झेलनी पड़ी। वहीं बीते बुधवार को हल्की बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे से जुडे़ बच्छणस्यूं व धनपुर के 32 गांवों के ग्रामीणों ने अंधेरे में ही रात गुजारी।

चारधाम यात्रा के लिए महज तीन दिन शेष बचे हैं। मगर बदले मौसम ने बता दिया कि ऊर्जा निगम की तैयारी क्या हैं। बीते बुधवार को हल्की बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे से सटे बच्छणस्यूं व धनपुर क्षेत्र के 32 से अधिक गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। जबकि गुरुवार सुबह नौ बजे से बिजली गुल हो गई थी। तीन बजे जाकर विद्युत बहाल हो पाई। लोगों में ऊर्जा निगम की इस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। दो दिन मौसम में बदलाव से ये हाल है, ऐसे में आने वाले दिनों में क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाना आसान है। इस संबंध में उप खंड अधिकारी शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि लाइन में फॉल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई। इसे सुबह ठीक कर लिया गया है। जबकि 33 केवी विद्युत लाइन पर कार्य के चलते मुख्यालय में आपूर्ति बाधित रही।

chat bot
आपका साथी