गैरसैंण में तीन कार्यकत्रियां हुई बेहोश

जागरण टीम, गढ़वाल: राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों क

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 07:09 PM (IST)
गैरसैंण में तीन कार्यकत्रियां हुई बेहोश

जागरण टीम, गढ़वाल: राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना गढ़वाल में मंगलवार को भी जारी रहा। गैरसैंण में तीन कार्यकत्रियां आंदोलन के दौरान बेहोश हो गई। सीएचसी में भर्ती कराने के बाद उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

रुद्रप्रयाग में मंगलवार को जिलामंत्री गीता नेगी, सुजया चौधरी, शांति खन्ना, गायत्री जगवाण, कुसुम, सीता, सुषमा रौथाण, सुमन खंडूड़ी समेत कई कार्यकत्री उपस्थित थी। पौड़ी में अनशन पर उमा नेगी, जशोदा, आशा रावत, विनिता रावत, अमीता बैठी रही। गोपेश्वर में जिलाध्यक्ष आशा थपलियाल, जिला महामंत्री विमला गैरोला, जिला मंत्री बीना कनवासी, शशि देवी धरने पर बैठी रही। घनसाली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर बाल विकास कार्यालय में तालाबंदी की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्तिलाल शाह ने आंनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन देते कहा कि सरकार को उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण करना चाहिए। तालाबंदी करने वालों में सबिता सेमवाल, लक्ष्मी बिष्ट, सरोजनी, ममता, उर्मिला, आरती, कैलाशी, सुषमा आदि शामिल थे।

नरेंद्रनगर में ब्लाक अध्यक्ष प्रेमा द्विवेदी, सचिव गुड्डी भंडारी, सरोजनी देवी, लक्ष्मी, निर्मला चंबा में रजनी मखलोगा, सुनीता देवी, अनीता देवी, मधु मखलोगा, लक्ष्मी देवी, ममता आदि शामिल थे।

गैरसैंण: रामलीला मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का क्रमिक अनशन 11 दिन भी जारी रहा, इस दौरान तीन कार्यकत्रियों की तबियत खराब होने से आंदोलनस्थल पर ही बेहोश हो गई। 108 आकस्मिक सेवा वाहन से आंगनबाड़ी कार्यकत्री गणेशी देवी, सुनीता ढौंडियाल व दर्शनी घुरियाल को सीएचसी गैरसैंण भर्ती कराया गया। कार्यकत्रियों के संबध में सीएचसी चिकित्सक डॉ.मनी पंत ने बताया कि तीनों महिलाएं कमजोरी के कारण चक्कर आ गए अब तीनों खतरे से बाहर हैं।

श्रीनगर गढ़वाल में मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने श्रीनगर तहसील परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। संगठन की खिर्सू ब्लाक अध्यक्ष मीना नेगी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष वंदना उनियाल सहित अन्य आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने नारेबाजी कर धरना देते हुए प्रदर्शन भी किया।

chat bot
आपका साथी