महिला के पेट से निकाला सात किलो का ट्यूमर

रुद्रप्रयाग : चमोली जनपद की एक महिला के पेट से निजी नर्सिग होम में सात किलो का ट्यूमर निकाला गया। अब

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 06:25 PM (IST)
महिला के पेट से निकाला सात किलो का ट्यूमर

रुद्रप्रयाग : चमोली जनपद की एक महिला के पेट से निजी नर्सिग होम में सात किलो का ट्यूमर निकाला गया। अब महिला स्वस्थ महसूस कर रही है।

चमोली के ग्राम कांडई निवासी परवेंद्र सिंह की पत्‍‌नी इंदू देवी को गत दिनों पेट दर्द और सूजन की समस्या होने लगी। बढ़ती समस्या को देख कर परिजन उसे इलाज के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर ले गए। जहां डाक्टरों ने बीमार इंदू को इलाज के लिए देहरादून जाने की सलाह दी। देहरादून में परिजनों ने इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर काटे, मगर कहीं से भी राहत नहीं मिली। तीमारदार महिला को डॉ. आनंद बोहरा के नर्सिग होम में ले आए, जहां महिला की जांच की गई। जांच में पता चला कि महिला के अंड ग्रंथी में करीब सात किलो का ट्यूमर है। डॉ. बोहरा ने परिजनों को आपरेशन करने की सलाह दी। दो घंटे तक चले आपरेशन के बाद पेट के सात किलो के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला गया।

डॉ. आनंद बोहरा ने बताया कि यह बीमारी एक हजार महिलाओं में से किसी एक को होती है। यदि इसका इलाज नहीं करवाया जाता तो धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ जाता है और जान भी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी