उपनल कर्मचारी संघ के आशुतोष बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उपनल कर्मचारी संघ का प्रथम मंडलीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 05:53 PM (IST)
उपनल कर्मचारी संघ के आशुतोष बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उपनल कर्मचारी संघ का प्रथम मंडलीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष आशुतोष पुरोहित को बनाया गया, जबकि किशन सिंह रावत व लक्ष्मण सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया।

जिला मुख्यालय में आयोजित उपनल कर्मचारियों का मंडलीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत को शामिल होना था, लेकिन वह नहीं आए। अधिवेशन में कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मचारियों के पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है, जबकि वह वर्षो से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। प्रदेश महासचिव महेश भट्ट ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के हित में सरकार शीघ्र ठोस नीति बनानी चाहिए, ताकि संविदा कर्मचारियों को निराश न होना पडे़। विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारियों पर व्यापक चर्चा की गई। समस्याओं के निदान के लिए संघ को संगठित होकर आगे आने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में नई मंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, इसमें अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा आदित्य ममगार्इं को उपाध्यक्ष, नरेश नेगी को प्रवक्ता, दीपक चौहान मीडिया प्रभारी, सुनील नैनवाल को सचिव चुना गया। इस अवसर पर कुमांऊ मंडल के अध्यक्ष शंभू दत्त, देवेंद्र खत्री, वीरेंद्र रावत, नागेश्वर सिंह, आशीष कप्रवान, माणिक चंद्र, भगवान सिंह, महावीर जगवाण, दिगम्बर भंडारी समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी