बरात में गए युवक की हत्या, घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव, अज्ञात पर केस दर्ज

बरात में शामिल एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घर से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद किया गया। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:15 AM (IST)
बरात में गए युवक की हत्या, घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव, अज्ञात पर केस दर्ज
बरात में गए युवक की हत्या, घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव, अज्ञात पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: बरात में शामिल एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव से कुछ दूर सड़क पर पड़ा मिला। राजस्व पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

बीते रोज जिला मुख्यालय से 15 किमी. दूर स्थित बड्यो गांव से एक बरात मुख्यालय के लिन्ठुड़ा वार्ड में आई थी। इस बरात में खिलौली निवासी जगदीश सिंह(40)पुत्र गोपाल सिंह भी शामिल था। वन डे बरात देर सायं वापस लौट गई, लेकिन बारात में शामिल जगदीश सिंह वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने बड्यो गांव के ऊपर सड़क पर एक शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी शिनाख्त जगदीश के रू प में हुई। क्षेत्रवासियों की सूचना पर नायब तहसीलदार दीपक बर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार, भरत सिंह मेहता, ऋषेन्द्र सामंत, राजेंद्र बथ्याल, शैलेंद्र सिंह, जीवन पुनेठा मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने बताया कि मृतक के सिर और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। राजस्व पुलिस ने मृतक के भाई मनोहर सिंह की रिपोर्ट पर धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। ======== बड्यो गांव के निकट मिले शव में चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

- भरत सिंह मेहता, राजस्व उपनिरीक्षक

chat bot
आपका साथी