दो नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे यूकां व एनएसयूआइ कार्यकर्ता

महाविद्यालय बलुवाकोट की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस व एनएसयूआइ ने भूख हड़ताल का एलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:07 AM (IST)
दो नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे यूकां व एनएसयूआइ कार्यकर्ता
दो नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे यूकां व एनएसयूआइ कार्यकर्ता

पिथौरागढ़, जेएनएन : राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे यूथ कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने आगामी दो नवंबर से आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है। कार्यकर्ताओं ने शनिवार से सत्याग्रह खत्म करने की बात कही है।

यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के बलुवाकोट महाविद्यालय में एमए व बीए में सीमित विषय और सीमित सीटें हैं। प्राध्यापकों के पद भी रिक्त चल रहे हैं। जिस कारण यहां के गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साधन संपन्न लोग अपने पाल्यों को किराए में रहकर पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी महाविद्यालय पढ़ा रहे हैं, मगर गरीब परिवारों के बच्चे आर्थिक संकट के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण कार्यकर्ताओं द्वारा विगत दस दिनों से गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह किया गया था, मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह खत्म कर अब दो नवंबर से आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर चंद्र ग्वाल, लोकेश दरियाल, मोहित, रेखा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी