गलाती के कीड़ा जड़ी ग्रोथ सेंटर को लेकर सीमांत क्षेत्र धारचूला में कार्यशाला

धारचूला में बहुचर्चित कीड़ा जड़ी ग्रोथ सेंटर के निर्माण को लेकर शुक्रवार को धारचूला में कार्यशाला हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:16 AM (IST)
गलाती के कीड़ा जड़ी ग्रोथ सेंटर को लेकर सीमांत क्षेत्र धारचूला में कार्यशाला
गलाती के कीड़ा जड़ी ग्रोथ सेंटर को लेकर सीमांत क्षेत्र धारचूला में कार्यशाला

संवाद सूत्र , धारचूला: बहुचर्चित कीड़ा जड़ी ग्रोथ सेंटर के निर्माण को लेकर शुक्रवार को धारचूला में पहली कार्यशाला हुई। वन सरपंचों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने हर्ष जताते हुए निर्माण जल्द शुरू करने का अनुरोध किया।

सीमांत की आर्थिक स्तर को सुधारने में कारगर कीड़ा जड़ी अब तक धारचूला क्षेत्र में अवैध मानी जाती रही है। कीड़ा जड़ी के दोहन के बाद उसका विक्रय गैर कानूनी हो जाता है। दूसरी तरफ मुनस्यारी में कीड़ा जड़ी के दोहन की अनुमति वन पंचायतों को दी गई है। वन पंचायत के अनुमति पत्र पर दोहन की गई कीड़ा जड़ी को वैध माना जाता है। धारचूला तहसील में इस तरह का प्रविधान नहीं है। ग्रामीणों ने कीड़ा जड़ी दोहन को वैध करने की मांग की जा रही थी। इस क्रम में सरकार ने धारचूला में कीड़ा जड़ी ग्रोथ सेंटर स्वीकृत किया है।

ग्रोथ सेंटर को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन पर विकास खंड सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी अस्कोट राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में ग्रोथ सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि कीड़ा जड़ी का ग्रोथ सेंटर में शोध होगा। इसके बाद कीड़ा जड़ी वैध हो जाएगी और इसे दोहनकर्ता बेच सकता है। इस मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों ने ग्रोथ सेंटर निर्माण के लिए सहमति प्रदान की और जल्द ग्रोथ सेंटर के कार्य करने का अनुरोध किया।

कार्यशाला में धारचूला क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच, क्षेपंस, रं कल्याण संस्था के महिमन सिंह फकलियाल, अनवाल समाज के अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट, वन दरोगा नरेंद्र राम, भगत सिंह बिष्ट , मानव एवं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष घनश्याम पंत उपस्थित थे। ओपी अवस्थी

chat bot
आपका साथी