घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एक दुर्लभ प्रजाति क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM (IST)
घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू
घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू घायलावस्था में पड़ा मिला। छात्रों ने उल्लू को वन विभाग की टीम को सौंप दिया है। विभाग ने इसका उपचार शुरू करा दिया है।

शनिवार को छात्र नेता महेंद्र देऊपा की नजर महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में घायलावस्था में पड़े एक उल्लू पर पड़ी। उल्लू के अंगों से खून बह रहा था। जानकारी मिलने पर महाविद्यालय जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सफेद रंग का उल्लू पहाड़ में कम दिखाई देता है। छात्रों ने बाद में उल्लू को वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग ने घायल उल्लू का उपचार शुरू कर दिया है। स्वस्थ होने पर इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी