मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों में भारी हिमपात

गुरु वार को मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को ऊंची पहाड़ी पर बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे पारा नीचे आ गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 06:39 AM (IST)
मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों में भारी हिमपात
मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों में भारी हिमपात

पिथौरागढ़/ मुनस्यारी : गुरु वार को मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को चटक धूप खिलने के बाद आज सुबह से ही आसमान बादलों से ढका था और ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। उच्च हिमालय की ऊंची चोटियों में लगातार हिमपात हो रहा है । मुनस्यारी के शीर्ष में स्थित खलिया टाप तक हिमपात हो चुका है।

मौसम विभाग की गुरु वार से मौसम खराब होने की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। रात को आसमान में बादल छा गए थे और सुबह से आसमान में बादलों केघिरे रहने ठंडी हवाएं बह रही थीं। तापमान में गिरावट आ चुकी है। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी के शीर्ष में स्थित साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित खलिया टॉप तक हिमपात होने लगा है। इसके अलावा मध्य हिमालय की छिपलाकेदार से लेकर अन्य उच्च हिमालय की पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट सहित सभी चोटियों में रात से ही हिमपात हो रहा है। हिमनगरी मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उधर, धारचूला की उच्च हिमालयी दारमा और व्यास घाटी की चोटियों में भी हिमपात जारी है। हिमपात के चलते व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवों के ग्रामीण भी माइग्रेशन करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दस नवंबर तक मौसम खराब बताया गया है। ऊंची चोटियों में अधिक हिमपात होने पर इस वर्ष समय से पूर्व ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। जिला मुख्यालय के आसपास भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिले के कुछ अन्य स्थानों पर भी बूंदाबांदी हुई है।

chat bot
आपका साथी