तीसरे दिन भी बंद रहा थल -मुनस्यारी मार्ग

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: तीन दिन मौसम खराब रहने के बाद शनिवार को धूप खिली। शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 03:22 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 03:22 PM (IST)
तीसरे दिन भी बंद रहा थल -मुनस्यारी मार्ग
तीसरे दिन भी बंद रहा थल -मुनस्यारी मार्ग

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: तीन दिन मौसम खराब रहने के बाद शनिवार को धूप खिली। शुक्रवार की रात को मुनस्यारी सहित पिथौरागढ़ और डीडीहाट की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ नगर के शीर्ष में स्थित चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख, ध्वज और डीडीहाट के सीराकोट की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। थल-मुनस्यारी मार्ग तीसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। मुनस्यारी सहित पूरा गोरीछाल तीन दिनों से अंधेरे में डूबा है। शुक्रवार की रात को भी जिले में तेज गरज के साथ बारिश हुई। मध्य रात्रि तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खौफ बना रहा । मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की रात को जिले में दस एमएम वर्षा हुई है। गुरुवार को 39.44 एमएम वर्षा हुई। फरवरी माह में अच्छी बारिश से जहां काश्तकारों के चेहरे खिले हैं वहीं बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। विशेषकर मुनस्यारी क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित है। तीन दिनों से मार्ग बंद होने से यहां तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एक बार फिर प्याज, टमाटर, अंडा आदि वस्तुओं का अभाव बना है।

मुनस्यारी से आगे का क्षेत्र अलग-थलग पड़ा है। पैदल मार्ग भी बर्फबारी से बंद हो चुके हैं। धारचूला तहसील के तल्ला दारमा से लेकर मल्ला दारमा तक बर्फ की चादर बिछ चुकी है। चौदास घाटी में हिमपात से ग्रामीण परेशान हैं। इन क्षेत्रों में भी अभाव की स्थिति पैदा हो चुकी है। मुनस्यारी के नामिक गांव को शेष जगत से सम्पर्क भंग है। डीडीहाट के सीराकोट पहाड़ी में भी जमकर हिमपात हुआ है। वर्षो बाद इस तरह के हिमपात नजर आ रहा है। शनिवार को धूप खिलने से जनपदवासियों को कुछ राहत तो मिली है परंतु ठंडी हवाएं बहने से दिक्कतें बनी हैं। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में दिन का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मुनस्यारी में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस दो के आसपास चल रहा है।

नाचनी से कालामुनि के बीच टूटे हैं बिजली के तार नाचनी से कालामुनि के बीच 33 केवी लाइन के तार टूटने से तल्ला जोहार से लेकर मदकोट तक का क्षेत्र तीन दिनों से अंधेरे में है। ऊर्जा निगम के अनुसार लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है। आज सायं तक मुनस्यारी तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है। कालामुनि से मुनस्यारी के बीच डेढ़ से तीन फीट बर्फ जमी है।

chat bot
आपका साथी