उच्च हिमालय में खिली रही धूप, मुनस्यारी में गिरे हिमकण

पिथौरागढ़ जिले में दूसरे दिन भी धूप खिलने से राहत रही परंतु मुनस्यारीवासियों को फिर से मौसम का दंश झेलना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:19 AM (IST)
उच्च हिमालय में खिली रही धूप, मुनस्यारी में गिरे हिमकण
उच्च हिमालय में खिली रही धूप, मुनस्यारी में गिरे हिमकण

पिथौरागढ़/मुनस्यारी, जेएनएन : जिले में दूसरे दिन भी धूप खिलने से राहत रही, परंतु मुनस्यारीवासियों को फिर से मौसम का दंश झेलना पड़ा। उच्च हिमालय में मौसम साफ रहा, मुनस्यारी में अचानक मौसम बिगड़ने से हिमकण गिरे जबकि खलिया टॉप, कालामुनि, बिटलीधार, पातलथौड़ तक हिमपात हुआ। जिले के अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहने और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह से धूप खिली थी और उच्च हिमालय में भी मौसम साफ था। दोपहर बाद मुनस्यारी क्षेत्र के आसपास के अचानक घने बादल छा गए । मुनस्यारी के शीर्ष में स्थित खलिया से लेकर थल मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि, बिटलीधार और पातलथौड़ तक हिमपात हुआ। इस दौरान मुनस्यारी नगर में पहले हल्की बारिश हुई और फिर हिमकण गिरने लगे। मौसम में आए अचानक परिवर्तन से मुनस्यारी में तापमान में फिर से गिरावट आ गई। मजे की बात यह रही कि इस दौरान सामने खड़ी पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग में धूप खिली रही।

सायं को मुनस्यारी में मौसम ठीक हो गया परंतु खलिया टॉप क्षेत्र में अभी भी बादल छाए हैं। जिले के सभी स्थानों और उच्च हिमालय में तक मौसम साफ रहने के बाद केवल मुनस्यारी में मौसम खराब होने से मुनस्यारीवासी सहमे हुए हैं। वहीं मुनस्यारी और धारचूला के बर्फीले क्षेत्रों में अभी भी बर्फ जमी है। दूर दराज के बर्फीले गांवों में जनजीवन अभी पटरी पर नहीं आ सका है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस तीन और अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस है।

chat bot
आपका साथी