चौथे दिन भी हड़ताल में डटे रहे पेयजल निगम कर्मी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: वेतन और पेंशन भुगतान की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मियों की हड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 04:08 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 06:34 PM (IST)
चौथे दिन भी हड़ताल में डटे रहे पेयजल निगम कर्मी
चौथे दिन भी हड़ताल में डटे रहे पेयजल निगम कर्मी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: वेतन और पेंशन भुगतान की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांग नहीं माने जाने तक हड़ताल खत्म नहीं करने का ऐलान किया है।

चौथे रोज निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि पिछले तीन माह से कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों और पेंशनरों को गंभीर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते निगम कार्यालय में कामकाज ठप है। प्रदर्शन करने वालों में अविनाश कुमार चंद, अम्बर सिंह, सुनीता पंत, भावना भट्ट, जानकी जोशी, कलावती देवी, टीआर दुग्ताल, हेमंत भंडारी, घनश्याम राम, अरविंद, प्रकाश सामंत, मदन भंडारी, किशन सिंह, गोपाल जोशी, एनडी कांडपाल, आरआर दयाल, षष्टी दत्त जोशी, शमशेर सिंह भंडारी, एचसी साही, आरएस बोरा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी