्रसड़क से गिराए बोल्डर, बाल-बाल बचे मैक्स में सवार छह यात्री

संवाद सूत्र मदकोट मुनस्यारी से जौलजीवी को आ रही एक मैक्स जीप बोल्डरों की चपेट में आने से ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 10:43 PM (IST)
्रसड़क से गिराए बोल्डर, बाल-बाल बचे मैक्स में सवार छह यात्री
्रसड़क से गिराए बोल्डर, बाल-बाल बचे मैक्स में सवार छह यात्री

संवाद सूत्र, मदकोट: मुनस्यारी से जौलजीवी को आ रही एक मैक्स जीप बोल्डरों की चपेट में आने से बच गई, जिससे जीप में सवार छह यात्री बाल-बाल बच गए। सीमा सड़क संगठन द्वारा मनमाने ढंग से बोल्डर फेंके जाने से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इससे सीमांत के लोगों में संगठन के खिलाफ आक्रोश गहरा रहा है।

जौलजीवी से मुनस्यारी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य सीमा सड़क संगठन कर रहा है। चट्टानों की कटिंग से निकलने वाले मलबे को डंपिंग जोन में ही निस्तारित करने के निर्देशों का संगठन पालन नहीं कर रहा है। बोल्डर मनमाने ढंग से फेंके जा रहे हैं। शनिवार को मुनस्यारी से जौलजीवी को आ रही एक मैक्स जीप दरकोट बैंड के पास संगठन की मनमानी का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बैंड में अचानक ऊपर से बोल्डर गिरने लगे। चालक शेर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जीप को तत्काल पीछे कर लिया, जिससे जीप में सवार छह यात्री सुरक्षित बच गए। जिस स्थान पर घटना हुई उसके ठीक ऊपर काटी जा रही सड़क का मलबा नीचे की ओर फेंका जा रहा था। इस घटना से सहमे यात्री बमुश्किल आगे की यात्रा पर रवाना हो सके। क्षेत्रवासियों ने कहा है कि इस तरह के कई मामले हो चुके हैं। सीमा सड़क संगठन को इसकी सूचना भी दी जा चुकी है, बावजूद इसके मनमानी पर रोक नहीं लग रही है। एसडीएम आरसी गौतम ने कहा है कि सीमा सड़क संगठन को मलबे का निस्तारण डंपिंग जोन में ही करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन इसका पालन नही करता है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी