केमएवीएन कर्मी आगबबूला

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 09:08 PM (IST)
केमएवीएन कर्मी आगबबूला

पिथौरागढ़ : कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए नया मार्ग खोलने के केंद्र सरकार के फैसले से कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मी भड़क उठे हैं। केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

निगम कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महासंघ के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि वर्ष 1981 से संचालित कैलास मानसरोवर यात्रा में प्रतिवर्ष देश भर के तीर्थयात्री खुशी से यात्रा करते हैं। इस वर्ष 909 यात्रियों ने कैलास मानसरोवर के दर्शन किए। इस यात्रा के चलते केएमवीएन सहित हजारों लोगों की रोजी-रोटी चल रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग को सुगम, दुर्गम तो सरकार बनाती है। 20 वर्ष बीत गए, केंद्र सरकार गर्बाधार से लिपूलेख तक मार्ग निर्माण नहीं कर सकी ।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले में केंद्र सरकार से नाराजगी व्यक्त करनी चाहिए। केंद्र सरकार भारत और चीन के मध्य अन्य मार्गो को खोल रही है, यह स्वागत योग्य कदम है। परंतु कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पुराना ही रहे इसका भी प्रयास होना चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में व‌र्क्स यूनियन के ललित मोहन रावत, महामंत्री नंदन सिंह कालाकोटी, दयाल सिंह रावत, प्रमोद पांडेय, गिरीश पांडेय, चंद्र प्रकाश पुनेठा, दिनेश लोहनी, डीके जोशी, संजय पुनेठा, ऊषा राणा, तुलसी देवी, मंजू महर, बीएस बनकोटी, आनंद पाठक, गिरीश भट्ट, जीवन पुनेठा, गिरीश पुनेठा सहित अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी