रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, श्रमिकों के शोषण का आरोप

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: श्रमिक संगठनों के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को रोडवेज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 04:28 PM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, श्रमिकों के शोषण का आरोप
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, श्रमिकों के शोषण का आरोप

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: श्रमिक संगठनों के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाते हुए श्रमिक विरोधी नीतियां नहीं बदले जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने आज तक रोडवेज में वर्षो से कार्यरत संविदा, उपनयल कर्मियों की तैनाती के लिए कोई पहल नहीं की है। कर्मचारियों को नाममात्र की पेंशन दी जा रही है। निगम के अधिकृत मार्गो पर निजी वाहन स्वामियों को परमिट देकर निगम के निजीकरण का रास्ता खोला जा रहा है। कर्मचारियों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का 80 करोड़ रुपया निगम को भुगतान किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अनिल जोशी, प्रदीप त्रिपाठी, विनोद पांडे, दिनेश पाठक, भगत सिंह, दिनेश सिंह बुटोला, अनिल त्रिपाठी, नवीन कोठारी,नेत्र बल्लभ पांडे, जगदीश भट्ट, अंजना डांगा, पार्वती देवी, मोहनी देवी, मनोज कुमार, भरतमणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी