दीवार ढहने से खतरे में आई सड़कऔर ट्रांसफार्मर

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: ऐतिहासिक देव सिंह मैदान की विशाल दीवार ढहने से सड़क और ऊर्जा निगम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 10:46 PM (IST)
दीवार ढहने से खतरे में आई सड़कऔर ट्रांसफार्मर
दीवार ढहने से खतरे में आई सड़कऔर ट्रांसफार्मर

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: ऐतिहासिक देव सिंह मैदान की विशाल दीवार ढहने से सड़क और ऊर्जा निगम का ट्रांसफार्मर खतरे में आ गया है। सहमे क्षेत्रवासियों ने हादसे की आशंका जताते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है। देव सिंह मैदान के समीप मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण के चलते मैदान की सुरक्षा दीवार ढह गई थी, जिससे मैदान को तो खतरा बना ही है मैदान को जोड़ने वाली सड़क और ऊर्जा निगम का विद्युत ट्रांसफार्मर खतरे की जद में आ गया है। इस ट्रांसफार्मर से नगर के बड़े हिस्से को बिजली की आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ तो बड़े हिस्से के अंधेरे में आ जाने की आशंका है। मैदान को जोड़ने वाली सड़क में भी भू- धंसाव हो रहा है। खतरनाक हो चुकी इस सड़क पर अब भी भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। क्षेत्रवासी अधिवक्ता विपिन चंद्र पंत ने कहा है कि प्रशासन को इस खतरे से अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में कोई हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्षेत्रवासियों ने सड़क की सुरक्षा के इंतजाम होने तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी