हम नहीं बोले झूठ, चाहे उलट जाये महीसारी..

जेएनएन, पिथौरागढ़: जिले भर में इन दिनों रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय में रामल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM (IST)
हम नहीं बोले झूठ, चाहे उलट जाये महीसारी..
हम नहीं बोले झूठ, चाहे उलट जाये महीसारी..

जेएनएन, पिथौरागढ़: जिले भर में इन दिनों रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय में रामलीला मंचन के चौथे दिन राम, सीता व लक्ष्मण का वनवास हुआ। वहीं, थल, बेरीनाग व डीडीहाट में राम-सीता विवाह का दृश्य दिखाया गया। यहां ढ़ोल-नगाड़ों के साथ राम की बरात निकाली गई।

जिला मुख्यालय की सदर रामलीला के चौथे दिन की शुरू आत दशरथ-केकई संवाद से होती है। इसके बाद केकई-मंथरा संवाद, राम-कौशल्या संवाद से लेकर वनवास तक का मंचन किया गया। इससे पूर्व मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने मंचन में सहयोग प्रदान करने पर सभी का आभार प्रकट किया। टकाना रामलीला में भी चौथे दिन राम-सीता विवाह, मंथरा-केकई संवाद, केकई का कोप भवन में जाना, केकई द्वारा दशरथ से दो वर मांगना, दशरथ का मूर्छित होकर गिर पड़ना, राम, सीता व लक्ष्मण वनवास का दृश्य दिखाया गया। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। डीडीहाट: यहां की रामलीला के चौथे दिन राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान राम की बरात में बरातियों ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद अयोध्या में राम का राज्याभिषेक, केकई का कोप भवन में जाना, दशरथ द्वारा कोप भवन में केकई को मनाना, केकई का अपने दो वर में राम का वनवास व भरत का राज्याभिषेक मांगना, राम, सीता व लक्ष्मण का वनवास तक का मंचन हुआ। दशरथ की भूमिका निभा रहे नरेंद्र टोलिया ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। थल: थल की रामलीला में चौथे दिन के मंचन की शुरू आत राजा दशरथ का राम की बरात लेकर जनकपुरी पहुंचने से होता है। इसके बाद राम-सीता विवाह, अयोध्या में राम का राज्याभिषेक, मंथरा का केकई के कान भरना, केकई का कोप भवन में जाना, दशरथ का कोप भवन में केकई को समझाने तक का सुंदर दृश्य दिखाया गया। इससे पूर्व नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। चौथे दिन की रामलीला के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कल्याणकारी संगठन के अध्यक्ष धरम सिंह सत्याल, विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह सत्याल व व्यापारी दामोदर भट्ट थे। बेरीनाग: नागदेव रामलीला के चौथे दिन राम-विवाह से लेकर कोप भवन में दशरथ-केकई संवाद से राम-केकई तक का मंचन हुआ। इस मौके पर बलवंत धानिक, डीएल शाह, मनीष पंत, महेश पंत, ललित बाफिला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी