राफेल मामले पर भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला

संवाद सूत्र, थल: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 10:41 PM (IST)
राफेल मामले पर भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला
राफेल मामले पर भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला

संवाद सूत्र, थल: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश को गुमराह कर रहे राहुल गांधी की सच्चाई सामने आ गई है।

कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि राहुल गांधी राफेल को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर देश को गुमराह कर रहे थे। सर्वोच्च न्यायालय में यह मामला सामने आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में भाजयुमो के जिला मंत्री सुनील सत्याल, सांसद प्रतिनिधि कमल कन्याल, दीपक सामंत, सुनील गुप्ता, अंकुर सत्याल, भूपाल मेहता, बहादुर सिंह बोरा, महेंद्र सिंह कार्की, कलावती आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी