आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी करने पर भड़के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ पिथौरागढ़ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 05:12 AM (IST)
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी करने पर भड़के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी करने पर भड़के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, जेएनएन : गंगा को स्केप चैनल बताने वाले अध्यादेश का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों के समर्थन पर आप प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी किए जाने से पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए हैं। कार्यकर्ताओें ने शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर नोटिस की प्रतियां फूंकी।

गांधी चौक में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सुशील खत्री की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरकी पैड़ी में बह रही गंगा को नहर का दर्जा देकर हिदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। वर्तमान भाजपा की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नक्शे कदम पर चल रही है। राज्य कमेटी सदस्य चंद्र प्रकाश पुनेड़ पुरोहितों के आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से समर्थन देने पर आप प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी करने कीे कड़ी निंदा की। विधि सलाहकार एडवोकेट निर्मल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने का कार्य भाजपा कर रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश जोशी, सुरेश जोशी, कैलाश कठायत, भावना शर्मा, नरेश, विनय भाटिया, धीरज जोशी, शंकर राम, दीपक लोहिया, इमरान अली, नवीन कुमार, अशोक पांडे, नरेंद्र ग्वाल, राकेश वर्मा, संजय परिहार, प्रदीप सीपाल, आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी