विभिन्न स्रोतों से पिथौरागढ़ नगर पालिका को होगी 38.80 करोड़ की आमदनी

नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ ने वर्ष 2020-21 का बजट बुधवार को सर्वसम्मति से पारित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 May 2020 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 07 May 2020 06:15 AM (IST)
विभिन्न स्रोतों से पिथौरागढ़ नगर पालिका को होगी 38.80 करोड़ की आमदनी
विभिन्न स्रोतों से पिथौरागढ़ नगर पालिका को होगी 38.80 करोड़ की आमदनी

पिथौरागढ़, जेएनएन : नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ ने वर्ष 2020-21 का बजट बुधवार को सर्वसम्मति से पारित किया। पालिका ने इस वर्ष आठ लाख लाभ का बजट तैयार किया है।

बुधवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्षिक बजट को लेकर चर्चा हुई। आय और व्यय के विभिन्न स्रोतों पर सभासदों ने विचार किया। विचार के बाद अधिशासी अधिकारी मनोज दास ने विभिन्न स्रोतों से 38.80 करोड़ की आमदनी और 38.72 करोड़ के व्यय का बजट सदन में रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिका इस वर्ष स्वच्छता, सुंदरीकरण, नए वार्डो में पैदल मार्गों के निर्माण, पथ प्रकाश आदि पर विशेष फोकस रखेगी। बजट पारित करने के बाद कोविड-19 के दौरान नगर की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन आदि को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में सभासद किशन खड़ायत, बसंत कुमार, नीरज कुमार, कोमल वाल्मीकि, कोमल वाल्मीकि, राधिका लुंठी, विजेंद्र सिंह महर, सरस्वती मखौलिया, कमल कुमार पांडे, दीपा राणा, रवींद्र सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह सौन, राधा सूंठा, अनिल माहरा, अनिल जोशी, महेंद्र चंद्र पांडेय, भावना नगरकोटी, पवन माहरा, दिनेश कापड़ी, ललित मोहन पुनेड़ा, हेमा शाही, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी