दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी आम आदमी पार्टी : मोहनिया

आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने पिथौरागढ़ में प्रेस वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी आम आदमी पार्टी : मोहनिया
दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी आम आदमी पार्टी : मोहनिया

पिथौरागढ़, जेएनएन : आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पूर्व उन्होंने प्रेस से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद कांग्रेस और भाजपा प्रदेश की सत्ता संभाल रही हैं, लेकिन दोनों ही सरकारों ने आज तक मूलभूत समस्याओं के समाधान में कोई रू चि नहीं ली। राज्य के लोग आज भी पलायन का दर्द झेल रहे हैं। चिकित्सा सुविधा के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगली जानवरों की समस्या तक सरकार हल नहीं कर पा रही है, किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। सत्ता में आने के बाद पार्टी दिल्ली की तर्ज पर राज्य का विकास करेगी।

कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यूथ कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित कर ली जाएगी। बैठक का संचालन पिथौरागढ़ विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री ने किया। बैठक के दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश उपाध्याय, प्रमोद कापड़ी, इंद्र सिंह खनका, हेमंत भंडारी, आशुतोष, विजय गुरू रानी ने आप पार्टी की सदस्यता ली। ========= बैठक में पलायन पर जताई गई चिंता संवाद सहयोगी, लोहाघाट : आम आदमी पार्टी ने पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। पार्टी का मानना है कि जब तक पहाड़ के गांवों से पलायन नहीं रुकेगा तथा यहां के विकास की बात अधूरी रहेगी। शनिवार को सैनिक विश्राम गृह में आयोजित पार्टी की बैठक में प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने और गांवों में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एसएस कुलेर ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही उत्तराखंड का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इस दौरान जिले में आम आदमी पार्टी का विस्तार करने और अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में हयात सिंह अधिकारी, डीएस कोटलिया, अमित जोशी, एडवोकेट विपिन पुनेठा, जितेन्द्र फुलारा, गुणानंद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी