लापता पुरोहित का छह दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

संवाद सहयोगी,पिथौरागढ़: लांगड़ी गांव से लापता हुए पुरोहित भैरव दत्त पुजारी का छह दिन बाद भी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 10:55 PM (IST)
लापता पुरोहित का छह दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
लापता पुरोहित का छह दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

संवाद सहयोगी,पिथौरागढ़: लांगड़ी गांव से लापता हुए पुरोहित भैरव दत्त पुजारी का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन और ग्रामीण खासे परेशान हैं। पुलिस को भी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

लांगड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय भैरव दत्त जोशी 14 अक्टूबर को घर से क्षेत्र में स्थित चौमू देवता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए थे। वे नियमित रू प से पूजा अर्चना के लिए मंदिर जाते थे। पूजा के बाद वे घर नहीं लौटे। पूरे दिन इंतजार के बाद भी भैरव दत्त घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कई जगह खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं लगने पर परिजनों ने वड्डा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस को भी अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी