घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई

संस पिथौरागढ़ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दी है। ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 10:54 PM (IST)
घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई
घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई

संस, पिथौरागढ़: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया व विधानसभा संयोजक महेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, मुख्य मीडिया प्रभारी पुष्कर भाटिया, मनोज सामंत, गणेश भंडरी, ललित पंत, गिरीश जोशी, बसंत जोशी, राजेश शर्मा, ललित मोहन भट्ट, देवेंद्र भट्ट, किशन खड़ायत, राजेंद्र भट्ट, उमा पांडे, भगवती पुनेठा, मीनू बिष्ट, लक्ष्मी भट्ट आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी