स्वाला रामलीला में भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष

संवाद सहयोगी, चम्पावत : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय रामलीला की धूम मची हुई है। स्वाला लील

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 11:02 PM (IST)
स्वाला रामलीला में भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष
स्वाला रामलीला में भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष

संवाद सहयोगी, चम्पावत : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय रामलीला की धूम मची हुई है। स्वाला लीला में भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ सीता का वरण किया। यहा धनुष यज्ञ से लेकर लक्ष्मण-पशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। जिसमें चंपावत छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव पाडेय मुख्य अतिथि रहे। धौन में पंचमी से शुरू हुई लीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने किया। राजाओं का शिव भगवान से वर प्राप्त कर व राम जन्म तक की लीला का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष लाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मल्लीहाट की रामलीला में कैकई ने राजा दशरथ को उनके वचन का स्मरण कराया। कैकेयी ने कहा दे हो पिया मोहे दो वरदाना कहते हुए राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या की राजगद्दी मागी। लीला में कैकेयी की भूमिका दीपक तड़ागी और दशरथ का अभिनय जगदीश पचौली ने किया। बड़ोली में भी लीला का आगाज हुआ।

chat bot
आपका साथी