लक्ष्य वूमेन सोसाइटी ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कोरोना काल में सराहनीय सेवाओं के लिए लक्ष्य वूमेन सोसाइटी द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 05:39 AM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 06:15 AM (IST)
लक्ष्य वूमेन सोसाइटी ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
लक्ष्य वूमेन सोसाइटी ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

पिथौरागढ़, जेएनएन: कोरोना काल में सराहनीय सेवाओं के लिए लक्ष्य वूमेन सोसाइटी द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सोसाइटी ने सम्मान स्वरूप सभी सदस्यों को मोमेंटो भेंट किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कै. दीवान सिंह वल्दिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लक्ष्य फाउंडेशन की अध्यक्षा बबीता पंगरिया ने कहा कि बजरंग दल द्वारा कोरोना काल में लगातार बेसहारा जानवरों को भोजन कराना, रक्तदान करना, सफाई अभियान चलाना, सैनिटाइजर वितरित करना, गरीबों को राशन किट वितरित करना आदि सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि वल्दिया द्वारा दल के जिला संयोजक सोनू पांडेय, पवन नाथ, संजय सिंह असवाल, पूनम महर, मनोज सामंत, आदित्य सौन, महेश जोशी, धीरज वर्मा, रोशन तड़ागी, विनीत पाठक, सरन बिष्ट, राजू फिरमाल, हरीश कठायत, भूपेंद्र महर, जगदीश कुमार, प्रकाश ठकुराठी, माहिप गहतोड़ी, दिनेश कुमार, मनोज जोशी, गोपाल धामी को सम्मानित किया गया। संचालन हेमा भंडारी व रेनू बेलाल ने किया।

विजय उप्रेती

chat bot
आपका साथी