भारत-चीन सीमा पर ITBP की जीप पलटी , 11 जवान घायल

भारत-चीन सीमा पर धारचूला के ब्‍यास घाटी में गूंजी के पास आटीबीपी पेट्रोलिंग कर रही जीप पलट गई। इसमें 11 जवान घायल हो गए। इसमें तीन जवानों को गंभीर चोटें आईं हैं।

By sunil negiEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2015 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2015 09:01 PM (IST)
भारत-चीन सीमा पर ITBP की जीप पलटी , 11 जवान घायल

पिथौरागढ़: भारत-चीन सीमा पर धारचूला के ब्यास घाटी में गूंजी के पास आटीबीपी पेट्रोलिंग कर रही जीप पलट गई। इसमें 11 जवान घायल हो गए। इसमें तीन जवानों को गंभीर चोटें आईं हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह आइटीबीपी की 7वीं वाहिनी के जवान भारत-चीन सीमा पर ब्यास घाटी में जीप से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान गूंजी से तीन किलोमीटर आगे उनकी जीप पलट गई। इसमें 11 जवान घायल हो गए। सूचना पर आइटीबीपी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सभी को गूंजी स्थित आइटीबीपी के अस्पताल में लागया गया। इनमें तीन जवान मोहम्मद रफिक तोसिर निवासी जम्मू कश्मीर, रघुवीर सिंह निवासी राजस्थान और शुभम निवासी हरियाणा गंभीर घायल हैं। मौसम साफ न होने से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। कल मौसम साफ होते ही तीनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया जाएगा।
पढ़ें-मुबारिकपुर के पास लुढ़की हरियाणा रोडवेज की बस

chat bot
आपका साथी