बास्ते गांव में तीन दिवसीय शिव महोत्सव का श्रीगणेश, पहले दिन हुई विविध प्रतियोगिताएं

धारचूला जेएनएन शिवरात्रि पर्व को लेकर धारचूला और जिला मुख्यालय के बास्ते गांव में गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:15 AM (IST)
बास्ते गांव में तीन दिवसीय शिव महोत्सव का श्रीगणेश, पहले दिन हुई विविध प्रतियोगिताएं
बास्ते गांव में तीन दिवसीय शिव महोत्सव का श्रीगणेश, पहले दिन हुई विविध प्रतियोगिताएं

धारचूला, जेएनएन : शिवरात्रि पर्व को लेकर धारचूला और जिला मुख्यालय के बास्ते गांव में गुरुवार को शिव महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। भक्तों ने शिव मंदिर में शीश नवाया। स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। शिवरात्रि को लेकर पूरे सीमांत क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

कैलास मानसरोवर यात्रा के आधार शिविर धारचूला में कई दशकों से शिव महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। गुरुवार को नगर पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी और कमेटी के अध्यक्ष दीवान पतियाल ने भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व प्राथमिक विद्यालय कुटी, देवल, नावी, सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर और अनुवाल समुदाय के बच्चों ने नगर में आकर्षक झांकी निकाली। झांकी के साथ महिलाओं की कलश यात्रा का भी आयोजन हुआ। विभिन्न मार्गो से होते हुए कलश यात्रा शिव मंदिर पहुंची जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कुटी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शिव परिवार की झांकी विशेष सराही गई। पहले दिन खेल समन्वयक मंगल कुटियाल और उर्मिला गुंज्याल की देखरेख में विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। आयोजन को संपन्न कराने में लक्ष्मी परमार, क्षमा गब्र्याल, नरेश दानू, महिमन हं्याकी, गुमान बिष्ट, रं कल्याण संस्था के देवकृष्ण फकलियाल, कमल मेहरा, योगेश गब्र्याल, वीरेंद्र नबियाल, रू प दानू, अशोक गुंज्याल आदि सहयोग दे रहे हैं। आयोजन तीन दिन तक चलेगा।

इधर जिला मुख्यालय के बास्ते गांव में स्थित विश्वेसर महादेव मंदिर में दो दिवसीय शिव महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। प्रथम बार क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, प्रकाश जोशी, मंटू वल्दिया आदि विशिष्ट अतिथि के रू प में मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी