कहो तो यही रम जाए गोरी नैना तुम्हारे..

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सीमांत जिले पिथौरागढ़ में होली सोमवार को पूरे यौवन पर आ गई। जिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM (IST)
कहो तो यही रम जाए गोरी नैना तुम्हारे..
कहो तो यही रम जाए गोरी नैना तुम्हारे..

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में होली सोमवार को पूरे यौवन पर आ गई। जिले भर में पुरुषों ने खड़ी होली गायन किया तो घरों में महिलाओं की बैठकी होली की धूम मची रही।

जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय होली महोत्सव का आगाज सोमवार को हुआ। महिलाओं की होली के बाद पुरुषों ने खड़ी होली गाई। देर रात तक चले होली गायन को सुनने के लिए तमाम लोग पहुंचे। नगर के तमाम घरों में महिलाओं की बैठकी होली की धूम मची रही। काली कुमाऊं, गंगावली क्षेत्र के लोगों ने भी खड़ी होली का आयोजन किया। कोचिंग इंस्टीट्यूटों में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली।

गंगोलीहाट: नगर के महाकाली दरबार में सोमवार को खड़ी होली का आयोजन हुआ। नगर और आस-पास के गांवों से पहुंचे लोगों ने देर सायं तक खड़ी होली का गायन किया। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे लोगों ने खड़ी होली का आनंद लिया।

chat bot
आपका साथी