गस्कू के पास खिसकी विशालकाय चट्टान, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग तवाघाट और गर्बाधार के मध्य गस्कू के समीप विशालकाय बोल्डर मार्ग पर आने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:18 AM (IST)
गस्कू के पास खिसकी विशालकाय चट्टान, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
गस्कू के पास खिसकी विशालकाय चट्टान, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद

संवाद सूत्र, धारचूला : कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग तवाघाट और गर्बाधार के मध्य गस्कू के निकट वर्तीगाड़ में चट्टान खिसकने से विशाल बोल्डर सड़क पर आने से मार्ग बंद हो चुका है। मार्ग बंद होने से एक बरात और पूजा में जा रहे लोग भी काफी देर तक फंसे रहे।

शुक्रवार दोपहर के आसपास तवाघाट-गर्बाधार मार्ग पर चट्टान खिसक गई। जिसके चलते सड़क पर विशाल बोल्डर आ गया । बोल्डर आने से मार्ग बंद हो चुका है। मार्ग बंद होने से गाला, जिप्ती, तांकुल, दुमलिंग क्षेत्र का संपर्क भंग हो चुका है। यह मार्ग कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग है। वर्ती गाड़ के पास बोल्डर गिरने से मार्ग बंद है तो गाला से आगे लिपूलेख तक भारी हिमपात से मार्ग बंद हो चुका है। गाला गांव में बरात से वापस लौटे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र गब्र्याल ने बताया कि मार्ग बंद होने से पूजा के लिए जा रहे गाला जिप्ती के ग्रामीण फंसे रहे बाद में उन्हें पैदल जाना पड़ा। दुमलिंग जा रही एक बरात भी यहां पर फंस गई। कई घंटे फंसने के बाद बारात यहां से पैदल रवाना हुई। सड़क का संचालन बीआरओ करती है। बीआरओ ने शनिवार को मार्ग खुलने की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी