दूसरे दिन भी हड़ताल में डटे रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारी, पांच मार्च से बाधित होंगी आवश्यक सेवाएं

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में पिथौरागढ़ में उत्त्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का प्रदर्शन जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2020 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 06:13 AM (IST)
दूसरे दिन भी हड़ताल में डटे रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारी, पांच मार्च से बाधित होंगी आवश्यक सेवाएं
दूसरे दिन भी हड़ताल में डटे रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारी, पांच मार्च से बाधित होंगी आवश्यक सेवाएं

पिथौरागढ़, जेएनएन : पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में उत्त्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सैकड़ों कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के सम्मुख प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने मांग नहीं माने जाने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।

मंगलवार को विकास भवन, लोनिवि, उद्यान, पशुपालन, शिक्षा, पर्यटन, सेवायोजन, कृषि, कलक्ट्रेट, सिंचाई, राज्य कर, वन विभाग, निर्वाचन सहित चालीस विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के समक्ष जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वोट बैंके चलते पदोन्नति में आरक्षण मसले को लटकाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से सामान्य और ओबीसी के पक्ष में निर्णय आने के बाद भी राज्य सरकार पदोन्नति बहाल करने की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। पदोन्नति पर रोक के चलते तमाम कर्मचारी बगैर पदोन्नति मिले ही सेवानिवृत्त हो गए हैं, इससे उनका वेतन, पेंशन प्रभावित हुई है। महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि गुरुवार से आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी भी हड़ताल में प्रतिभाग करेंगे।

सभा को एमसी जोशी, उमेद सिंह बिष्ट, कैलाश पंत, इ़ं. पकाश जोशी, महादेव, दीपक भट्ट, कल्पना जोशी, इं.एलपी जोशी, आरएस खनका, अनिल चंद ने संबोधित किया। इस मौके पर केएस अधिकारी, इं. दिनेश जोशी, ललित शर्मा, एमपीएस डोभाल, सौरभ चंद, ज्योति पांडेय, एससी पंत, राजू धामी, दीपक पंत, राजेश खाती, सुरेंद्र भाकुनी, खगेन्द्र बिष्ट, चंद्रकांत जोशी, नकुल महर, शबनम कुरैशी, नताशा जोशी, राखी चंद, वंदना ठाकुर, भावना पंत, भावना धामी, मुकेश उपाध्याय, दिनेश जोशी, किरण ऐरी, प्रकाश जोशी, भुवन तिवारी आदि ने संबोधित किया। राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि शीघ्र मांग नहीं मानी गई तो बोर्ड परीक्षा के बाद शिक्षक भी आंदोलन में शामिल हो जायेंगे। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के डीएन भट्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, केडी भट्ट, बीएस कार्की ने आंदोलन को समर्थन दिया। संचालन एमसी पंत ने किया।

chat bot
आपका साथी