मार्च 2021 तक वेतन नहीं लेंगी गंगोलीहाट की विधायक मीना

कोरोना संकट को देखते हुए गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने मार्च 2021 तक वेतन न लेने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:31 PM (IST)
मार्च 2021 तक वेतन नहीं लेंगी गंगोलीहाट की विधायक मीना
मार्च 2021 तक वेतन नहीं लेंगी गंगोलीहाट की विधायक मीना

संवाद सूत्र, गणाईगंगोली: कोरोना संकट को देखते हुए गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने मार्च 2021 तक वेतन नहीं लेंगी। उन्होंने अपने एक वर्ष का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

गुरू वार को सचिव विधानसभा को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक का उनका वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाए। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया है। विधायक गंगोला कोरोना समस्या से निपटने के लिए अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। जरू रतमंदों के लिए राशन आदि की व्यवस्था वे लंबे समय से कर रही हैं। क्वारंटाइन सेंटरों की देखरेख भी उनके द्वारा नियमित तौर पर की जा रही है। कई जरू रतमंदों को आर्थिक मदद भी वे अपने स्तर से दे चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी