झारखंड में दिवंगत जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

झारखंड में चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत जुम्मा गांव निवासी आइटीबीपी जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:19 AM (IST)
झारखंड में दिवंगत जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
झारखंड में दिवंगत जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

संवाद सूत्र, धारचूला : झारखंड में चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत जुम्मा गांव निवासी आइटीबीपी जवान देवचरण धामी का पार्थिव शरीर बुधवार को धारचूला पहुंचा। ऐलागाड़ में सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की गई। अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आइटीबीपी की 602 बटालियन ई कंपनी में तैनात देवचरण धामी की चार रोज पूर्व झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों को पहले दिन ही सूचना मिल गई थी। तब से परिजन पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे। बुधवार की सुबह आइटीबीपी के जवान दिवंगत जवान का शव लेकर उसके गांव जुम्मा पहुंचे। जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। लोगों ने जवान के अंतिम दर्शन किए। दोपहर में अंतिम यात्रा में शुरू हुई जिसमें क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख सहित तमाम जनप्रतिनिधि और स्थानीय जनता शामिल हुई। ऐलागाड़ घाट में अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी गई। दिवंगत जवान के भाई ने मुखाग्नि दी। जवान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। जवान के निधन पर तमाम राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख जताया है।

chat bot
आपका साथी