पांच दिन बाद ही लड़खड़ाई विमान सेवा

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ की विमान सेवा पर एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रही है ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 10:36 PM (IST)
पांच दिन बाद ही लड़खड़ाई विमान सेवा
पांच दिन बाद ही लड़खड़ाई विमान सेवा

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ की विमान सेवा पर एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रही है । पूर्व की भांति विमान सेवा की ऑपरेशनल दिक्कत से विमान सेवा पर सवाल उठने लगे हैं।

हैरीटेज एयरवेज की विमान सेवा गत 13 सितंबर से प्रारंभ हुई। 17 सितंबर तक विमान सेवा नियमित रही। मौसम के खराब रहने के बाद भी सेवा देर से चली। 18 सितंबर को अचानक विमान सेवा बंद रही। इस संबंध में हैरीटेज एविएशन के अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशनल दिक्क त बताई गई। गुरुवार को सेवा बंद रही। इसका कारण गुरु वार को साप्ताहिक अवकाश बताया गया है, परंतु शुक्रवार को सेवा नियमित रहेगी इसे लेकर संशय बना है। पूर्व में भी प्रारंभ हुई विमान सेवा तकनीकी कारणों से बंद रही थी और आठ माह बाद प्रारंभ हो सकी। तब पंतनगर से विमान के उड़ते ही हवा में फाटक खुल गया था। इधर बुधवार को सेवा नहीं चलने के अस्पष्ट कारणों को लेकर जनता एक बार फिर संशय में है। पूर्व की घटना को लेकर जनता विमान सेवा पर सवाल उठा रही है।

==========

शुक्रवार को सेवा प्रारंभ होगी, यह सूचना मिल चुकी है। बुधवार को ऑपरेशनल दिक्कतों से विमान नहीं उड़ सका था। तकनीकी कारण कुछ नहीं था। गुरु वार अवकाश होने से विमान सेवा नहीं चली। शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से विमान सेवा चलेगी।

- मिलाप सिंह धामी, हैरीटेज एविएशन के एयरपोर्ट अधिकारी

chat bot
आपका साथी