मकान में लगी आग, चार जानवरों की मौत, चार गाय झुलसी

तहसील के दूरस्थ ग्राम पंचायत के रांथी के तल्ला धामी गांव में तीन परिवारों के संयुक्त मकान में आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:46 AM (IST)
मकान में लगी आग, चार जानवरों की मौत, चार गाय झुलसी
मकान में लगी आग, चार जानवरों की मौत, चार गाय झुलसी

संवाद सूत्र, धारचूला: तहसील के दूरस्थ ग्राम पंचायत के रांथी के तल्ला धामी गांव में तीन परिवारों के संयुक्त मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान के प्रथम तल में बंधे चार बैलों की आग में जल कर मौत हो गई और चार गायें झुलस गई। जिनकी हालत गंभीर बनी है।

तल्ला धामी गांव में मान सिंह, दान सिंह पुत्र रू प सिंह और जगत सिंह पुत्र नर सिंह का संयुक्त मकान है। तीनों परिवार इस मकान में नहीं रहते हैं, केवल मकान के प्रथम तल को गोशाला का रू प दिया है। जिसमें तीनों परिवारों के जानवर बांधे जाते हैं। रविवार की मध्य रात्रि को मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान में पुरानी लकड़ी होने से मकान की आग विकराल हो गई। ग्रामीणों द्वारा कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गोशाला में बंधे चार बैलों की जलकर मौत हो गई और चार गायें बुरी तरह झुलस गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान लीला धामी ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से इसे दैवीय आपदा बताते हुए प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी