किसानों को आमदनी दोगुनी करने के लिए अपनाने होंगे वैज्ञानिक तौर तरीके

एक दिवसीय कृषि मेले में किसानों को दो गुनी आय के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:12 AM (IST)
किसानों को आमदनी दोगुनी करने के लिए अपनाने होंगे वैज्ञानिक तौर तरीके
किसानों को आमदनी दोगुनी करने के लिए अपनाने होंगे वैज्ञानिक तौर तरीके

पिथौरागढ़, जेएनएन: जिला मुख्यालय में सोमवार को एक दिवसीय कृषि मेले का आयोजन हुआ। जिले भर से आए किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया। अनुदान वाले कृषि उपकरणों का वितरण करने के साथ ही प्रगतिशील किसानों को किसान भूषण और किसान श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत ने कृषि मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि कृषि मेले के माध्यम से किसानों को नवीनतम जानकारियां हासिल होंगी। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने कृषि में वैज्ञानिक तौर तरीके अपनाने के साथ ही फूलों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया।

विशिष्ट अतिथि कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ वंदना ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक तौर तरीके अपनाए। मेले में 16 विभागों ने अपने स्टाल लगाए थे, जिनमें एनआरएलएम के स्टाल को प्रथम, डीआरडीओ की टीम को द्वितीय तथा उद्यान विभाग को तृतीय स्थान मिला।

-------------------

चार किसानों को मिला किसान भूषण सम्मान

पिथौरागढ़: जिले के चार किसानों को किसान भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इन्हें 25-25 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 23 किसानों को 10-10 हजार का किसान श्री सम्मान दिया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं को रिवाल्विंग फंड भी वितरित किए गए। तकनीकी सत्रों के माध्यम से किसानों को नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियां भी किसानों को दी गई।

------------

खूब बिके मडुवे के बिस्कुट

पिथौरागढ़: किसान मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों में लगाए गए उत्पादों में मडुवे के बिस्कुट खूब बिके। पहाड़ में होने वाले मडुवे की पौष्टिकता सामने आने के बाद विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से बिस्कुट, नमकीन आदि तैयार की जा रही हैं, जिन्हें लोग हाथों हाथ ले रहे है। अब बाजार से भी मडुवे की खूब डिमांड किसानों का मिलने लगी है।

chat bot
आपका साथी