डीडीहाट में मार्च की शुरु आत में ही पेयजल संकट

तापमान बढ़ने के साथ ही डीडीहाट नगर में पेयजल संकट गहरा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:30 PM (IST)
डीडीहाट में मार्च की शुरु आत में ही पेयजल संकट
डीडीहाट में मार्च की शुरु आत में ही पेयजल संकट

संवाद सूत्र, डीडीहाट : तापमान बढ़ने के साथ ही डीडीहाट नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। विगत 4-5 दिनों से नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने अविलंब आपूर्ति बहाल नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

डीडीहाट नगर में गर्मी के मौसम में हर वर्ष पेयजल संकट रहता है। इस वर्ष मार्च की शुरुआत में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल संस्थान द्वारा नगर में मौपानी, भनड़ा व नीमाती पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है, मगर इन पेयजल स्रोतों में पानी की मात्रा अभी से घटने लगी है। वहीं, जल संस्थान की ओर से नगर में चार सोलर हैंडपंप भी लगाए गए हैं, जिनमें से वर्तमान में दो हैंडपंप खराब चल रहे हैं। इससे क्षेत्र के सभी सातों वार्डों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। जलसंस्थान द्वारा नगर में टैंकरों से पानी का वितरण करना पड़ रहा है। मंगलवार को जलसंस्थान द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में टैंकरों से पानी का वितरण किया गया, मगर लोगों को आपूर्ति के सापेक्ष पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश बना हुआ है। डीडीहाट नगर के लिए थल लिफ्ट पेयजल का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। यदि शीघ्र लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट पैदा होने की संभावना बनी हुई है। वर्जन

पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी की मात्रा घट जाने के कारण आपूर्ति बाधित चल रही है। जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा नगर के समस्त सातों वार्डों में पेयजल टैंकरों से पानी का वितरण किया जा रहा है।

-अवधेश कुमार, ईई जलसंस्थान।

chat bot
आपका साथी