घर बैठकर मास्क बनाओ, प्रतिदिन पांच सौ रुपये कमाओ

लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठे लोगों द्वारा बनाए मास्को को पिथौरागढ़ की डीडीहाट नगरपालिका खरीदेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 06:13 AM (IST)
घर बैठकर मास्क बनाओ, प्रतिदिन पांच सौ रुपये कमाओ
घर बैठकर मास्क बनाओ, प्रतिदिन पांच सौ रुपये कमाओ

डीडीहाट, जेएनएन : लॉकडाउन में घरों में खाली बैठे लोगों के लिए नगरपालिका ने रोजगार के द्वार खोले हैं। नगरपालिका अध्यक्ष कमला चुफाल की पहल पर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए होम मेड मास्क निर्माण योजना शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत प्रत्येक परिवार से एक दिन में अधिकतम 50 मास्क तैयार किए जाएंगे और उन मास्को को नगरपालिका द्वारा दस रु पये प्रति मास्क के हिसाब से खरीदा जाएगा। मास्क निर्माण के लिए नगरपालिका की ओर से लोगों को निश्शुल्क सामग्री दी जा रही है।

गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने योजना का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होम मेड मास्क निर्माण कार्य गृह उद्योग के रू प में किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जो भी इस स्वरोजगार से जुड़ना चाहता है, वह अपने वार्डों के वॉलेंटियर से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकता है। होम मेड मास्क का रा-मेटिरियल नगरपालिका की ओर से निश्शुल्क दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार एक दिन में अधिकतम 50 मास्क निर्माण करेगा। नगरपालिका इन मास्कों को दस रुपये प्रति पीस के हिसाब से खरीदेगा और पूरे प्रदेश या जहां भी मास्क की आवश्यकता होगी वहां लोगों तक इसे पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। चुफाल ने नगर की समस्त जनता से इस मुहिम में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। ======== लॉकडाउन के चलते कई लोगों का रोजगार बंद हो गया है। जिस कारण उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए नगरपालिका द्वारा ऐसे लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। इससे न केवल लोगों की घर बैठकर अच्छी आमदनी होगी, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन होगा और लोगों का समय भी आसानी से व्यतीत होगा।

- कमला चुफाल, नगरपालिका अध्यक्ष, डीडीहाट।

chat bot
आपका साथी