बच्चों के लिए खतरनाक हो रही सड़क

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में भी सड़कों की हालत खस्ता है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 03:50 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 03:50 PM (IST)
बच्चों के लिए खतरनाक हो रही सड़क
बच्चों के लिए खतरनाक हो रही सड़क

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में भी सड़कों की हालत खस्ता है। प्रतिष्ठित स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क में जलभराव हो गया है। जिससे ग्रामीणों को तकलीफ उठानी पड़ ही रही है स्कूली बच्चे भी आए दिन चोटिल हो रहे हैं।

विशाल परिसर में फैले जवाहर नवोदय विद्यालय को जोड़ने के लिए मरसोली- जवाहर नवोदय विद्यालय सड़क बनाई गई है। लंबे समय से सड़क की देखरेख नहीं होने के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भरा हुआ है। सड़क की इस स्थिति के चलते विद्यालय जाने वाले छोटे विद्यार्थियों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में गिरकर कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। दुपहिया वाहन से आवागमन करने वाले कई शिक्षक भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस सड़क से हर रोज दर्जनों वाहन गुजरते हैं। वाहन चालक परेशान हैं। स्थानीय लोग कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग उठा चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क सुधारीकरण के लिए कोई पहल नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क को ठीक नहीं कराए जाने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी