मुख्य सचिव ने थपथपाई साहसिक पर्यटन प्रबंधक की पीठ

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शनिवार को एक पौध धरती मा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Dec 2018 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 03 Dec 2018 03:40 PM (IST)
मुख्य सचिव ने थपथपाई साहसिक पर्यटन प्रबंधक की पीठ
मुख्य सचिव ने थपथपाई साहसिक पर्यटन प्रबंधक की पीठ

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शनिवार को एक पौध धरती मां के नाम कार्यक्रम के तहत पर्यटक आवास गृह के समीप पौध लगाया। उन्होंने निगम के साहसिक पर्यटक प्रबंधक की इस कार्यक्रम के लिए सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपना योगदान देना होगा।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरू रानी ने निगम परिसर के समीप मानसरोवर वाटिका तैयार की है, जिसमें तमाम प्रकार के फूल और पौध लगाए गए हैं। कैलास मानसरोवर यात्रियों के साथ ही तमाम संगठन यहां पौधरोपण कर चुके हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मानसरोवर वाटिका में पौध लगाया। उन्होने प्रबंधक गुरू रानी की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपना सहयोग करना होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सी.रविशंकर, मुख्य शिक्षाधिकारी वंदना, वनाधिकारी विनय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर एसके पांडेय, पर्यटन अधिकारी अमित कोहली, गिरिजा जोशी, वेदप्रकाश, पदम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी